फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकाने के आरोप में फंसे बंबर ठाकुर से कांग्रेस ने मांगा जवाब

Sat, 14 Jan 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बिलासपुर के कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर अधिकारियों को धमकाने के आरोप लगने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे प्रकरण का कड़ा संज्ञान लिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बारे में विधायक बंबर ठाकुर को एक पत्र लिखा है। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर से भी ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने विधायक और पार्टी के जिला संगठन से विवरण मांगने के बाद इसकी समीक्षा करने का फैसला लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने पत्र में यह लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस पूरे मामले के बारे में जानना चाहती है।

उधर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की ओर से पत्र लिखने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें