फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikramaditya Singh: 'ये कहते हैं 400 पार करेंगे तो संविधान बदल देंगे, आरक्षण को खत्म करने की करते हैं बातें'

Sun, 19 May 2024 02:37 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला

सार

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा का 400 पार कभी पूरा नहीं होगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा 400 पार करके संविधान को बदलना चाहती है।
विज्ञापन
मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह - फोटो : एएनआई, शिमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ये जो 400 पार वाली बात है ये महज जुमला है। यह कभी पूरा नहीं होगा। देश में स्थिति बदल रही है। उनका (भाजपा) सफाया हो गया है।" दक्षिण और उत्तर में आधा हो गया। इसलिए इनकी भाजपा की सरकार बनना असंभव है।''

विज्ञापन

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ''देश में इंडिया गठबंधन की सरकार पूरी मजबूती से बनेगी और आने वाले समय में हिमाचल के मसलों को उठाया जाएगा। भाजपा वाले सिर्फ लोगों को भ्रमित करते हैं। इन्हीं के एक नेता ने कहा जो कि कर्नाटक के हैं कि अगर हम 400 पार करेंगे तो हम संविधान को बदल देंगे। भीमराव अंबडेकर जी ने जो संविधान बनाया है उसमें जो आरक्षण जो कि एसी समाज को और एसटी समाज को दिया गया है उसको खत्म करने की बात करते हैं। इनके जो लाहौल स्पीति के प्रत्याशी हैं वो कहते हैं कि आरक्षण परिवार में केवल एक बार मिलना चाहिए। इस तरीके की जो भ्रामक बातें जो ये दलित समाज के लिए कर रहे हैं ये दुर्भाग्यपूर्ण है। जो इनको चुनावों में बहुत महंगा पड़ने वाला है।''

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें