फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा को आगे बढ़ना है तो धूमल का साथ छोड़ना होगा: वीरभद्र

Fri, 04 Dec 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
तपोवन स्थित जोरावर मैदान में भाजपा रैली के अगले ही दिन वीरवार को कांग्रेस की आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निशाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल रहे। भाजपा नेताओं पर पटलवार करते हुए उन्होंने कहा कि नड्डा को मैं शरीफ समझता था लेकिन सीएम बनने की चाह में अब नड्डा भी गलत लोगों की जमात में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा में एक-दूसरे से आगे निकलने का कंपीटिशन हो रहा है। मेरी नड्डा को सलाह है कि सीएम सिर्फ काम, नीति और शालीनता के आधार पर बनते हैं, अभद्र भाषा से नहीं। धूमल की तरह गाली गलौज के कंपीटिशन में शामिल न हों। अगर नड्डा को आगे बढ़ना है तो धूमल का साथ छोड़ना होगा, नहीं तो वह गड्ढे में गिर जाएंगे। नड्डा भ्रष्ट लोगों के रास्ते पर चल पड़े हैं। जनता उनको इसका जवाब दे देगी।

सीएम ने मंच से कहा कि भाजपा की रैली ने हिमाचल की राजनीति का सिर झुका दिया। इसमें बेहद अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि सत्ता के दुरुपयोग में धूमल शिरोमणि हैं। खुद के खिलाफ जांच शुरू हुई तो धूमल बौखला गए। सीएम ने चुटकी ली कि अभी तो मैं जमीन देख रहा हूं, खुदाई करना तो बाकी है। धूमल ने कितनी प्रॉपर्टी खरीदी, यह जांच करना बाकी है।
विज्ञापन


बोले, पहले मैं सोच रहा था कि धूमल को छोड़ दूं, लेकिन मेरी पार्टी के नेताओं ने सलाह दी है कि छोड़ना मत। वीरभद्र ने हालांकि शांता कुमार को शालीनता बताया लेकिन कहा कि मुख्यमंत्री रहते उनकी नीतियों से हिमाचल पिछड़ गया था। कांग्रेस की ओर से तैयार की गई भाजपा नेताओं के खिलाफ चार्जशीट पर जांच करवाना मेरा फर्ज था।

मेरे खिलाफ साधारण मामला, टैक्स बना तो भर देंगे- मुख्यमंत्री ने रैली में कहा कि मेरे खिलाफ सिर्फ साधारण इनकम टैक्स का मामला है। अगर जांच के बाद इसमें मुझ पर कोई टैक्स बनता है तो हम दे देंगे। इसकी बिनाह पर सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर झूठे मुकदमे बनाए जा रहे हैं। धूमल ने मोदी सरकार का सहारा लेकर मुझे दबाने के लिए मेरे पीछे सीबीआई, ईडी लगा दी है।

श्रीकांत क्या जज हैं जो गिरफ्तारी पर बोलें- मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने बयान दिया है कि ‘वीरभद्र नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देंगे या गिरफ्तार होंगे’। श्रीकांत क्या कोई जज हैं जो ऐसा कहेंगे? वह कोई अथॉरिटी नहीं जो इस तरह की बात करें। उन्होंने कहा कि मेरा दिल नहीं मानता कि प्रधानमंत्री मोदी को इस सारे षड्यंत्र के बारे में पता हो।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें