दो चरणों में होने वाले इस सम्मेलन में 3 और 4 अक्तूबर को शूलिनी विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों तथा संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधियों का सेमीनार होगा। पांच को शिमला के होटल पीटरहॉफ में मुख्यमंत्रियों और सांसदों का सम्मेलन होगा। सम्मेलन में कृषि के माध्यम से हिमालयी लोगों की भावी पीढ़ी के कल्याण विषय के अलावा हिमालयी क्षेत्र में जल विद्युत और सतत पर्यटन पर भी चर्चा होगी।
इन विषयों पर विभिन्न राज्यों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इससे पहले हिमाचल सरकार ने करीब 9 वर्ष पहले 29 से 30 अक्तूबर 2009 को ‘भारतीय हिमालय: ग्लेशियर्ज, जलवायु परिवर्तन एवं आजीविका’ विषय पर शिमला में हिमालयी मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया था।