फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान में सम्मेलन शुरू

विज्ञापन
हिमालयन वन अनुसंधान  संस्थान में आयोजित सम्मेलन में बोलते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल।  फोटो अम
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

सम्मेलन में 150 शोधकर्ता ले रहे हैं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान (एचएफआरआई) पंथाघाटी में शनिवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। सतत सामग्री, जैव संसाधन, प्रौद्योगिकी और पारंपरिक ज्ञान पर केंद्रित इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। सम्मेलन में देशभर से करीब 150 शोधकर्ता, वैज्ञानिक और युवा छात्र शामिल हो रहे हैं। इस दौरान पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, जैविक अनुसंधान सहित कई विषयों पर तकनीकी सत्र होंगे।
विज्ञापन


एचएससीए अध्यक्ष प्रो. दीपक पठानिया ने कहा कि यह आयोजन केंद्र सरकार के वर्ष 2047 के राष्ट्रीय मिशन के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि हिम विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन 2012 से युवाओं को शोध मंच प्रदान कर रही है। एशियन पॉलिमर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. भुवनेश गुप्ता ने कहा कि यह सम्मेलन युवा शोधकर्ताओं के कॅरिअर के लिए एक बड़ा अवसर है। एचएफआरआई निदेशक डॉ. संदीप शर्मा ने संस्थान के विकसित उत्पादों की जानकारी दी। डीआरडीओ बंगलुरु के वैज्ञानिक डॉ. दिलीबाबू विजय कुमार ने समाज के लिए उपयोगी नवाचारों का महत्व बताया। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आदर्श पाल विग ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। राज्यपाल ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि विज्ञान में तरक्की हमेशा से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही है। वेदों के समय से हमें अपनी वैज्ञानिक प्रगति पर गर्व रहा है और आज हमारी ब्रह्ममोस मिसाइल पूरी दुनिया को चौंका रही है। कहा कि शोध का काम प्रदेश, देश और दुनिया के हित में हो ना कि विनाश के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें