फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस का टायर बदल रहे कंडक्टर को मिली खौफनाक मौत, ड्राइवर गंभीर

Mon, 05 Jun 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर जिले के स्वारघाट के पास बस के टायर को बदलने के लिए लगाए गए जैक के फिसलने से बस के नीचे दबकर कंडक्टर की मौत हो गई है, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल ड्राइवर को स्वारघाट में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टूरिस्ट बस एमएच 04जी- 7576 दिल्ली से मनाली पर्यटकों को लेकर जा रही थी। मगर स्वारघाट के पास पहुंचने पर बस का टायर पंचर हो गया। इसे बदलने के लिए बस के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ने जैक लगाया। मगर इसके बाद जैसे ही वह बस के नीचे गए तो अचानक जैक फिसल गया।

इससे बस नीचे बैठ गई और दोनों उसके नीचे दब गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। मगर उस समय तक बस कंडक्टर ने दम तोड़ दिया था। हादसे में बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान पंजाब के बटाला निवासी निर्मल सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल ड्राइवर जसबिंद्र सिंह अमृतसर का रहने वाला बताया जा रहा है। थाना प्रभारी पुलिस थाना स्वारघाट राजेश पराशर ने बताया कि बस का टायर बदलने के लिए लगाए गए जैक के फिसलने के कारण बस के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें