फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर91

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में हाफ मैराथन 7 को, कौल सिंह दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन

ग्लोबल रनिंग डे पर रन फॉर फिटनेस हॉफ मैराथन का किया जा रहा आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। सोलन में 7 जून को मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की ओर से ग्लोबल रनिंग डे पर आयोजित रन फॉर फिटनेस हॉफ मैराथन को स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और युकां के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह विशिष्ठ अतिथि होंगे। इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के विनोद कुमार ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन में रन फॉर फिटनेस हॉफ मैराथन में धावकों की पांच श्रेणियां होंगी। 12 से 19 वर्ष के आयुवर्ग में पांच किलोमीटर की दौड़ होगी। इसी आयुवर्ग में 12.4 किलोमीटर की प्रतियोगिता होगी। 20 से 39 वर्ष तथा 40 से 59 आयुवर्ग के लिए 21 किलोमीटर तथा 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए पांच किलोमीटर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 60 वर्ष से अधिक आयवुर्ग के पुरुषों तथा महिलाओं के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं होगा। शेष सभी आयु वर्गों के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में 750 रुपये लिए जाएंगे। साथ ही सेना के जवान जो इस मैराथन में भाग लेंगे, उनकी एंट्री फीस 250 रुपए कम ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी श्रेणी में 10 से कम धावक होंगे तो अंतिम फैसला ऑर्गेनाइजर कमेटी का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा रूट
रन फॉर फिटनेस हॉफ मैराथन सोलन के ठोडो मैदान से शुरू होगी। पहला पड़ाव साईं मंदिर शामती, दूसरा पड़ाव जटोली मंदिर और तीसरा पड़ाव ओच्छघाट से 800 मीटर आगे होगा। रास्ते में धावकों के लिए पानी के स्टाल लगाएं जाएंगे। साथ ही हर पड़ाव को पूरा करने पर धावक के चेस्ट नंबर पर एक स्टीकर भी लगेगा। एसोसिएशन के सदस्यों ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को रन फॉर फिटनेस में आने का न्योता दिया। बैठक में मनमोहन सिंह, सरदार सिंह ठाकुर, यशपाल सिंह कपूर, अजय कंवर के अलावा सदस्य अनुराधा, वरूण सूद, शालिनी, अरनव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें