फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 दिन की हड़ताल के बाद अब कंप्यूटर शिक्षक करेंगे आमरण अनशन

Fri, 14 Oct 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे कंप्यूटर शिक्षक अब आमरण अनशन करेंगे। वीरवार को शिमला में आयोजित कंप्यूटर शिक्षक संघ की बैठक में फैसला लिया गया कि अगर 15 दिनों के भीतर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो वे आमरण अनशन करेंगे। बैठक में क्रमिक अनशन की अवधि को 24 की जगह 48 घंटे तक बढ़ाने का फैसला भी लिया गया। 
विज्ञापन


वीरवार को क्रमिक अनशन के 102वें दिन सोलन जिला के कंप्यूटर शिक्षक उमा शंकर, विकास, मंजीत अनशन पर बैठे। कंप्यूटर शिक्षक चार जुलाई से हड़ताल पर हैं। 1452 कंप्यूटर शिक्षकों के हड़ताल पर जाने के चलते 1100 स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा ठप पड़ी हुई है। 

कंप्यूटर शिक्षक शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग के अलावा लोकसेवा आयोग के माध्यम से की जा रही पीजीटी आईपी की भर्ती को भी विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने पांच साल के शैक्षणिक अनुभव की शर्त लगाकर कई कंप्यूटर शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। 
विज्ञापन


कंप्यूटर शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश और मीडिया प्रभारी राजेश ने सरकार से शिक्षकों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। बैठक में संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी शर्मा, भीष्मा भंडारी, उपासना, धनवीर ठाकुर और रमेश ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें