फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आंबेडकर पुस्तकालय में पांच साल बाद कंप्यूटर लैब तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
लैब में लगाए गए हैं 40 कंप्यूटर
विज्ञापन

पाठक अब ऑनलाइन भी कर सकते हैं पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में विधानसभा के पास स्थित भीमराव आंबेडकर राज्य पुस्तकालय में पाठकों के लिए पांच साल बाद कंप्यूटर लैब बनकर तैयार हो गई है।
लैब में पाठकों को 40 कंप्यूटरों की सुविधा दी गई है। पुस्तकालय में पढ़ने आने वाले विद्यार्थी अब ऑनलाइन भी पढ़ाई कर सकेंगे। भीमराव आंबेडकर राज्य पुस्तकालय में राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन कलकत्ता की ओर से लैब लगाने के लिए फंड जारी किया था। पुस्तकालय में कंप्यूटर के लिए लैब 2019 में बना दी थी लेकिन पांच साल बाद तक भी इसमें पाठकों को पढ़ने के लिए कंप्यूटर नहीं लगे थे। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब यह सुविधा पाठकों को मिली है।

पुस्तकालय में पढ़ने आने वाले रोहन, अमित, दीक्षित और पूजा ने कहा कि लैब में कंप्यूटर तो लगा दिए हैं लेकिन इनके संचालन के लिए कंप्यूटर एक्सपर्ट या आईटी शिक्षक नहीं हैं। पाठकों ने आईटी शिक्षक रखने की मांग की है। पाठकों की मांग के अनुसार पुस्तकालय की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक को इसकी मांग भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लैब खुलने और बंद होने का समय होगा तय
राज्य पुस्तकालय के इंचार्ज गोपाल ठाकुर ने बताया कि पाठकों को बेहतर सुविधा देने के लिए पुस्तकालय की कंप्यूटर लैब में 40 कंप्यूटर लगाए हैं। इसमें जल्द इंटरनेट कनेक्शन दिया जाएगा। इसका काम चल रहा है। लैब में बैठने के लिए नियम और लैब के खुलने तथा बंद होने का समय भी जल्द निर्धारित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें