फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे विकास कार्यों को जल्द करें पूरा : जनारथा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

वार्डों का दौरा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को विधायक हरीश जनारथा ने शहर के वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपर चलौंठी, बातिश कॉलोनी, लक्ष्मी नारायण मंदिर और मुख्य बाजार क्षेत्र का दौरा किया और लोगों की समस्या सुनीं।
विज्ञापन


उन्होंने वार्ड में पूरे हो चुके विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। दौरे के दौरान विधायक ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं और आवश्यकताएं रखीं। लोगों ने वार्ड में हुए विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार भी व्यक्त किया। जनारथा ने कहा कि जनता का विश्वास और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर उनके साथ वार्ड पार्षद ममता चंदेल सहित लोक निर्माण विभाग, नगर निगम के अधिकारी, जेई और संबंधित ठेकेदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें