विभागों की लापरवाही और मुख्यमंत्री की छवि को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने अब इस फीचर को अपने अधीन करने की कवायद शुरू की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार आईटी विंग ने इसपर काम भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अगले महीने से यह फीचर शुरू हो जाएगा जिसके बाद शिकायतों को खुद पढ़कर मुख्यमंत्री कार्रवाई के लिए निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय का आईटी सेल जो फीचर तैयार कर रहा है उसमें किसी समस्या की पहली शिकायत करने की व्यवस्था नहंी होगी। लोगों को पहली शिकायत ई समाधान या अन्य साधनों से विभागों या सरकार को करनी होगी। अगर शिकायत का समाधान नहीं होता है तो वह अपनी शिकायत संख्या के साथ मुख्यमंत्री को शिकायत कर सकेगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्रवाई को लेकर निर्णय ले सकेंगे।