फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: न्यूज पोर्टलों के ऑनलाइन पोल की चुनाव आयोग से शिकायत

Tue, 23 Apr 2024 12:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित समय के अलावा चुनाव को लेकर नतीजे और रुझान का अनुमान बताना आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग(सांकेतिक)। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज पोर्टलों की ओर से चलाए जा रहे ऑनलाइन पोल को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। प्रदेश के कई न्यूज पोर्टल संसदीय क्षेत्रों और प्रत्याशियों को लेकर ऑनलाइन पोल चला रहे हैं। 

विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित समय के अलावा चुनाव को लेकर नतीजे और रुझान का अनुमान बताना आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है।  इसलिए न्यूज पोर्टलों के ऑनलाइन पोल को अवैध करार देकर शिकायत की गई है।

केंद्रीय चुनाव आयोग, राज्य निर्वाचन विभाग और जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से गठित मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) ऐसे मामलों की देखरेख करती है। चुनावों के दौरान टीवी/रेडियो चैनलों/ऑडियो-वीडियो डिस्प्ले/सिनेमा हॉल/इंटरनेट आधारित मीडिया/सोशल मीडिया, ई-पेपर और केबल नेटवर्क सहित वेबसाइटों पर प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों को मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एमसीएमसी) द्वारा प्रमाणित करना अनिवार्य है। पेड न्यूज की निगरानी का जिम्मा भी एमसीएमसी समिति को सौंपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें