हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पकड़ी नशीली दवाओं के मामले में पुलिस ने अब एक दवा कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दवा कंपनी मालिक के पास फूड लाइसेंस था लेकिन वह इस पर नशे की दवाओं के साथ-साथ अन्य दवाओं का भी निर्माण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं, इसी मामले में पहले पकड़े गए यूपी के शिव पूजन प्रजापति व अनुराग शुक्ला को अदालत ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
मामले में विभाग भी छानबीन कर रहा है। बद्दी की दो कंपनियों में ये नशीली दवाएं बनाए गई हैं, जबकि इन कंपनियों के पास ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कोई लाइसेंस नहीं था। इस बारे में ड्रग विभाग फूड विभाग को कार्रवाई के लिए लिखेगा। वहीं, दूसरी दवाओं को लेकर इन कंपनियों के संचालक के खिलाफ एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -डॉ. मनीष कपूर, ड्रग कंट्रोलर