फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भराड़ी और कनलोग में बनेंगे सामुदायिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की वित्त संविदा समिति की बैठक प्रस्ताव पारित, दोनों वार्डों के हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

भराड़ी में 60 लाख, कनलोग में 20 लाख से बनेंगे भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी और कनलोग वार्ड के हजारों लोगों को जल्द ही सामुदायिक भवन की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए नगर निगम की वित्त संविदा समिति की मासिक बैठक ने बजट को मंजूरी दे दी है। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को टाउनहॉल में हुई समिति की बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

भराड़ी वार्ड में 60 लाख और कनलोग वार्ड में 20 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत बनीं दुकानों के किराये कम होंगे। टुटीकंडी में बनीं दुकानों का किराया काफी ज्यादा है। ऐसे में बैठक के दौरान इन्हें कम करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में आंबेडकर प्रतिमा सौंदर्यीकरण, स्मार्ट सिटी पार्किंग, तहबाजारी पुनर्वास और दुकानों के किराये में राहत जैसे मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में चौड़ा मैदान स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर के पुतले के पास 18 लाख 60 हजार रुपये की लागत से स्टेनलेस स्टील की वॉल लगाने और पेंटिंग कार्य कराने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में बताया गया कि इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिमा स्थल को और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


आईजीएमसी के नजदीक नवनिर्मित पार्किंग में बोथवेल एस्टेट हाउस के मालिकों को आठ गाड़ियां पार्क करने के लिए स्थान उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया। निगम को इससे एक लाख 20 हजार रुपये वार्षिक राशि प्राप्त होगी। इसके अलावा लक्कड़ बाजार में बन रही लिफ्ट-रोपवे परियोजना के चलते वहां बैठने वाले पुराने तहबाजारियों के पुनर्वास का मामला भी बैठक में लाया गया। तय हुआ कि इन तहबाजारियों को मेट्रोपोल के नजदीक नगर निगम की दुकानों में शिफ्ट किया जाएगा। इससे उन्हें स्थायी और बेहतर व्यापारिक स्थान मिलेंगे।
विज्ञापन



दुकानों का किराया होगा कम
वित्त संविदा समिति की बैठक में टुटीकंडी वार्ड में स्मार्ट सिटी के तहत निर्मित दुकानों का किराया एक-एक हजार रुपये कम करने का भी फैसला लिया गया। दुकानदारों का कहना है कि अभी दुकानों का किराया काफी ज्यादा है। यहां इतनी कमाई नहीं है। इसके बाद किराया कम करने का प्रस्ताव बैठक में लाया गया था। इस अवसर पर उपमहापौर उमा कौशल, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री और संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें