फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छोटा शिमला में सामुदायिक भवन और पुस्तकालय बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड सभा में रखे प्रस्ताव, टैक्सी भी चलेगी
विज्ञापन

महापौर ने दिया मांगें पूरी करने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के छोटा शिमला वार्ड के हजारों लोगों को जल्द ही सामुदायिक भवन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुस्तकालय और आम लोगों के लिए टैक्सी की सुविधा मिल सकती है।

महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को छोटा शिमला में हुई वार्ड सभा में स्थानीय लोगों की मांग पर कई प्रस्ताव पारित किए हैं। वार्ड सभा ने फैसला लिया कि स्ट्राॅबरी हिल्स के पास सामुदायिक भवन बनाया जाए। वार्ड में अभी एक भी सामुदायिक भवन नहीं है। विकासनगर से वाया ब्राकहॉस्ट छोटा शिमला के लिए टैक्सी या बस चलाने, अस्पतालों के लिए निशुल्क वाहन सेवा शुरू करने, वार्ड दफ्तर के पास वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुस्तकालय खोलने और रास्तों पर टारिंग करने जैसे प्रस्ताव पारित किए गए। वार्ड में जिन जगहों पर सड़क सुविधा नहीं है, वहां स्ट्रेचर और व्हील चेयर की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


ब्राकहॉस्ट के पास से बीसीएस नाले तक नई वैकल्पिक सड़क बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया है। महापौर ने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर को इनके विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर ने पार्किंग की सुविधा देने, चौक के पास दो टैक्सियां खड़ी करने का मामला भी उठाया।
विज्ञापन




फुटपाथ निर्माण पर उठे सवाल
वार्ड सभा में लोगों ने छोटा शिमला बाजार में स्मार्ट सिटी मिशन से बनाए जा रहे फुटपाथ के निर्माण पर भी सवाल उठाए। कहा कि सड़क के ऊपर वॉकवे के नाम पर लोहे का ढांचा बनाया जा रहा है। इसका ज्यादा फायदा नहीं होगा। दूसरी ओर फुटपाथ बनने से सड़क तंग हो गई है। महापौर ने कहा कि अब यह काम नहीं रोक सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें