फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: प्रदीप बोले- वेटलिफ्टिंग में अभी तीन से चार और पदक जीतेगा भारत

Tue, 02 Aug 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल के कांगड़ा जिले के रहने वाले प्रदीप शर्मा टीम के साथ मैनेजर के तौर पर जुड़े हैं। इनका मानना है कि भारत वेटलिफ्टिंग में अभी तीन से चार पदक और जीतेगा। 
विज्ञापन
मीराबाई चानू के साथ वेटलिफ्टिंग टीम मैनेजर प्रदीप शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन जारी है। हिमाचल के कांगड़ा जिले के रहने वाले प्रदीप शर्मा टीम के साथ मैनेजर के तौर पर जुड़े हैं। इनका मानना है कि भारत वेटलिफ्टिंग में अभी तीन से चार पदक और जीतेगा। प्रदीप शर्मा हिमाचल वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और उन्हें कॉमनवेल्थ में टीम इंडिया की वेटलिफ्टिंग टीम का मैनेजर बनाया गया है। 

विज्ञापन


अमर उजाला से बात करते हुए प्रदीप शर्मा ने कहा कि हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि कॉमनवेल्थ में उन महिला वेटलिफ्टरों ने मेडल जीते हैं, जो जून माह में कांगड़ा के नगरोटा बगवां हुई लीग में खेलने आईं थी। अभी तक वेटलिफ्टिंग में तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक हासिल किया है। तीन दिन अभी भी भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक जीतने का मौका है। भारत अभी तीन से चार मेडल और जीत सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सहदेव यादव और टीम के मुख्य कोच विजय शर्मा के प्रयासों से टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

कांगड़ा के जवाली के रहने वाले हैं प्रदीप
कॉमनवेल्थ गेम में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम के मैनेजर प्रदीप शर्मा कांगड़ा जिले के जवाली के रहने वाले हैं और वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें