विकास ठाकुर का चयन इस साल अगस्त में होने वाले एशियन गेम्स के लिए हुआ है। उसकी प्रारंभिक ट्रेनिंग रखबाग स्थित वेट लिफ्टिंग जिम में हुई है। वह फिटनेस के प्रति पहले से ही गंभीर थे। उन्होंने गुरु नानक स्टेडियम स्थित लुधियाना वेटलिफ्टिंग क्लब में दाखिला लिया।
विकास की उपलब्धियां
- विकास अब तक 18 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबलों में भाग ले चुके हैं।
- 2014 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुई कॉमनवेल्थ गेम्स में 85 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता।
- स्नैच में 153 किलोग्राम और क्लीन व जर्क में 186 किलोग्राम का रिकॉर्ड स्थापित कर 339 किलोग्राम का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
- 65वीं पुरुष और महिला सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2012-13 में स्वर्ण पदक।
- 65वीं पुरुष और महिला सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2014 में भी स्वर्ण पदक।
- सर्विसिस वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2013-14 में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।
- कॉमनवेल्थ सीनियर व जूनियर यूथ चैंपियनशिप 2012 में रजत पदक।
- ऑल इंडियन इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2011-12 में भी स्वर्ण पदक।
- एयरफोर्स में 2012-13 में बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन चुने गए।
- 56वीं नेशनल स्कूल गेम्स और 4वीं नेशनल स्कूल वेटिंग चैंपियनशिप में बेस्ट वेटलिफ्टर इंडिया रह चुके हैं।