फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU CET: तकनीकी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए 10 जुलाई को सामान्य प्रवेश परीक्षा

Sat, 09 Jul 2022 10:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कोविड-19 के चलते पिछले दो साल से प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार तकनीकी विवि प्रशासन ने पूर्व की भांति प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में दाखिले के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) 10 जुलाई को होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए विवि ने 5107 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 10 जुलाई को प्रदेश के 10 परीक्षा केंद्रों पर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा। इसके अलावा एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में भी स्थापित किया है।

विज्ञापन


   जानकारी के मुताबिक कोविड-19 के चलते पिछले दो साल से प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार तकनीकी विवि प्रशासन ने पूर्व की भांति प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी-फार्मेसी (एलोपैथी) (डायरेक्ट एंट्री), एमसीए, एमबीए, एमबीए (पर्यटन) में दाखिला लेने के लिए कॉमन एंट्रेंस  टेस्ट आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए 5107 आवेदन आए हैं। 

बीटेक, बी-फार्मेसी व एमसीए का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट दस जुलाई को सुबह के सत्र में नौ बजे से और एमबीए, एमबीए (पर्यटन) की सायं के सत्र में दो बजे से शुरू होगा। तकनीकी विवि से संबंधित प्रदेश में बी-फार्मेसी के 20 संस्थान हैं। जबकि इंजीनियरिंग के 13 कॉलेज और एक कॉलेज में बीसीए और बीसीए, 6 कॉलेज में एमसीए और तीन संस्थानों में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है। इन सभी संस्थानों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें