फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीसी, सीआरपीसी के प्रावधान सरल बनाने को हिमाचल में बनी कमेटी

Thu, 20 Feb 2020 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईपीसी, सीआरपीसी और एनडीपीएस जैसे कानूनों को सरल बनाने के लिए हिमाचल में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनी है। इन कानूनों को मौजूदा कानून-व्यवस्था में अधिक प्रासंगिक बनाने और इनके प्रावधानों को धरातल पर लागू करने के लिए सरकार ने बुधवार को यह कमेटी अधिसूचित की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव अनिल खाची इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे, जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, प्रधान सचिव विधि, डीजीपी और उसकी रैंक से नीचे के आईजी स्तर के अधिकारी, निदेशक फोरेंसिक साइंस और डीडीए गृह सदस्य होंगे। हिमाचल प्रदेश के अभियोजन निदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि यह कमेटी केंद्र सरकार के निर्देश पर बनी है। इनमें जरूरी बदलावों से पहले राज्यों से राय ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें