फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर पाठशाला कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित

Thu, 13 May 2021 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते बंद हुए सरकारी स्कूलों में जारी ऑनलाइन पढ़ाई की मॉनिटरिंग के लिए छह सदस्यीय अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी गई है। नौवीं से बारहवीं कक्षा को हर घर पाठशाला कार्यक्रम में करवाई जा रही पढ़ाई पर सीधी नजर रखने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने तीन अधिकारियों को चार-चार जिलों का जिम्मा सौंपा है। प्रारंभिक निदेशालय को भी जिलावार जिम्मेवारी सौंपने के लिए ड्यूटी लगाने को कहा गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा दो अधिकारियों को ओवरऑल सुपरविजन और एक अधिकारी को डिजिटल शिक्षण सामग्री जिलों में भेजने का काम सौंपा गया है। छह सदस्यीय अधिकारियों की गठित यह विशेष टीम रोजाना उच्च शिक्षा निदेशक को अपनी रिपोर्ट भी सौंपेंगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर हर घर पाठशाला कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए छह सदस्यीय कमेटी की गई है। अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. प्रमोद चौहान को नौवीं से बारहवीं और संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हितेश आजाद को पहली से आठवीं कक्षा की ऑनलाइन पढ़ाई की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है।

संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अशीथ कुमार मिश्रा को हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुरख्, चंबा, संयुक्त निदेशक हरीश कुमार को सिरमौर, सोलन, ऊना, कुल्लू और ओएसडी डॉ. अंजु शर्मा को शिमला, किन्नौर, मंडी और लाहौल स्पीति जिला में जारी हर घर पाठशाला कार्यक्रम पर नजर रखने का जिम्मा रहेगा। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय से समन्यवक अनीमा शर्मा को डिजिटल शिक्षण सामग्री तैयार करवाने और इसका लिंक सभी जिलों तक पहुंचाने का काम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें