फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दलित छात्रा से भेदभाव मामले में आयोग ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चियोग स्कूल का मामला, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने चियोग स्कूल में कथित तौर पर दलित छात्रा के हाथों से भोजन न खाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से रिपोर्ट तलब की है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय शिमला के बचत भवन में आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दे उठाए। धीमान ने कहा कि छुआछूत सामाजिक अभिशाप है और इसके खिलाफ सख्त कानून मौजूद हैं। उन्होंने रोहड़ू और सैंज के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि आयोग के हस्तक्षेप के बाद जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हुई।
विज्ञापन


बैठक में आयोग ने संविधान में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी देने वाले भीम पत्र का भी शुभारंभ किया। आयोग ने बताया कि भविष्य में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक अन्य जानकारी पत्र भी जारी किया जाएगा। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरक्षण, एससी/एसटी घटक बजट, कानूनी सहायता, मिड-डे मील कर्मियों के कार्य और जातिगत भेदभाव जैसे मुद्दे उठाए। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें