फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों का मनोबल बढ़ा रहीं कमांडेंट साक्षी वर्मा

Sun, 28 Jun 2020 09:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा के साथ लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक घटना के बाद किन्नौर जिले के सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों का मनोबल बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश के किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले में भारतीय रिजर्व बटालियन सहित देश की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां अधिकारियों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का मनोबल बढ़ा रही हैं। रविवार को देश के आखिरी गांव छितकुल में कमांडेंट फर्स्ट इंडियन रिजर्व बटालियन साक्षी वर्मा ने ग्रामीणों को जागरूक किया।

विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे वर्मा अपने दल बल के साथ लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह पहुंचीं। उन्होंने पंचायत छितकुल, महिला मंडल, कारू युवक मंडल और स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक की। कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बिल्कुल डरने जरूरत नहीं है। देश में भय की स्थिति नहीं है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर इसकी सूचना तुरंत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और स्थानीय पुलिस को दें। 

ग्रामीणों ने बताया कि छितकुल सीमावर्ती गांव होने के साथ दुर्गम क्षेत्र है। यहां सर्दियों में अधिक हिमपात होता है, इसे देखते हुए सड़क बहाली को विशेष रूप से स्नो कटर उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। युवाओं ने मांग की कि देश की सुरक्षा को देखते सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को ट्रेनिंग भी करवाई जाए। वर्मा ने बताया कि यह जागरूकता अभियान 28 से 2 जुलाई तक किन्नौर के कल्पा खंड के छितकुल, रक्षम, डांगडांगशी, खरोगला, बटसेरी, सांगला, कामरू कुपा, चांसू, शौंग, बु्रआ, सापनी किल्बा और निचार खंड के काफनू और कटगांव में जाकर पांच दिन तक होगा।
विज्ञापन


युवा आईपीएस अधिकारी साक्षी वर्मा ने तिब्बत सीमा से सटे गांव में अनलॉक 1 में दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, रामपुर और सोलन सहित कई अन्य क्षेत्रों में रह कर तैयारी करने वाले युवाओं को सिविल सर्विस में किस तरह कामयाबी हासिल करनी है, को लेकर भी जागरूक किया। प्रधान छितकुल राजकुमारी नेगी, उपप्रधान अरविंद नेगी, महिला मंडल प्रधान सूरजमणी, युवक मंडल प्रधान ललित नेगी, सुखचैन नेगी, नेहर लाल नेगी, रमेश नेगी, तारा देवी, ज्ञान कुमारी, शर्मीला भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें