फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के दिन आपको गुदगुदाएंगे ये हास्य कवि

Thu, 07 Aug 2014 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के दिन शिमला में जीरो बांदवी जैसे हास्य कवि हंसाएंगे। इस वर्ष भाषा एवं संस्कृति विभाग स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर गेयटी थियेटर में सायं तीन बजे से राष्ट्रीयस्तरीय हास्य मिश्रित कवि दरबार का आयोजन करवा रहा है।
विज्ञापन


इस समारोह के लिए राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के 52 कवियों को आमंत्रित किया गया है। यह कवि दरबार हास्य कवि बहुल होने से दर्शकों के लिए हंसी-खुशी का अनमोल खजाना लेकर आएगा। भाषा विभाग की खुशियों को साहित्यिक गतिविधियों के साथ जोड़कर मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग के व्युत्पत्तिविद् गोपाल दिलैक ने कहा कि हिमाचल में साहित्यिक वातावरण बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हास्य कवियों में महेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश वेद, जीरो बांदवी, बरकत होलट, जहाजदेव बंदी, मंदर नवाब, इंद्रप्रसाद अकेला, देवीचरण कश्यप अक्स आदि बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


अन्य कवियों में डा. श्याम सखा श्याम, लीलाधर जगूड़ी, योगेंद्र मौदगिल, देवेंद्र कर्दम, नमिता राकेश, वीरेंद्र मुधर आदि बुलाए गए हैं। हिमाचल से डा. अनिल राकेशी, केशव, डा. ओमप्रकाश सारस्वत, डा. कुवंर दिनेश सिंह, सुरेश सेन निशांत, नवनीत शर्मा, डा. गौतम व्यथित आदि बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें