फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: अपने पैतृक गांव जाबरी पहुंचे हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक

Sat, 19 Mar 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

अभिषेक मूलतया उप तहसील धामी की जाबरी पंचायत के रहने वाले हैं। कृष्णा के पिता स्वर्गीय आत्मप्रकाश शर्मा इसी गांव से मुंबई गए थे। यहां कृष्णा के परिवार के सदस्य अभी भी रहते हैं। कृष्णा अकसर यहां छुट्टियां बिताने तथा परिवार से मिलने आते हैं।  
विज्ञापन
हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बेहतरीन कलाकारी और उम्दा कॉमेडी के लिए सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक अपने हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित पैतृक गांव जाबरी (बिगड़ी) पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद ग्रामीणों के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने स्थानीय युवा प्रवीण शर्मा के काऊ डंग प्रोडक्ट्स का मुआयना कर उत्पादों की जमकर तारीफ की। इस दौरान कृष्णा को उत्पाद भी भेंट किए गए।

विज्ञापन


अभिषेक मूलतया उप तहसील धामी की जाबरी पंचायत के रहने वाले हैं। कृष्णा के पिता स्वर्गीय आत्मप्रकाश शर्मा इसी गांव से मुंबई गए थे। यहां कृष्णा के परिवार के सदस्य अभी भी रहते हैं। कृष्णा अकसर यहां छुट्टियां बिताने तथा परिवार से मिलने आते हैं। इस बार मुंबई से उनके कुछ मित्र भी साथ आए हैं, जो उनके गांव को देखकर काफी खुश नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें