फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कर्नल तेजेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 04 Nov 2025 12:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)।

सार

मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के त्रैंबला गांव से संबंध रखने वाले कर्नल तेजेंद्र सिंह को नम आंखों से लोगों ने अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन
कर्नल तेजेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के त्रैंबला गांव से संबंध रखने वाले कर्नल तेजेंद्र सिंह को नम आंखों से लोगों ने अंतिम विदाई दी। इससे पहले जब तक सूरज चांद रहेगा तेजेंद्र सिंह का नाम रहेगा और तेजेंद्र सिंह अमर रहे के खूब नारे लगे। शिवद्वाला श्मशानघाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मेजर आशीष के नेतृत्व में सैनिकों की टुकड़ी ने सलामी दी। कर्नल तेजेंद्र के बेटे अरियंत सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन

Trending Videos

जैसे ही कर्नल तेजेंद्र सिंह के बलिदान की खबर उनके घर एवं गांव पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। कर्नल तेजेंद्र सिंह 15 कुमाऊं रेजीमेंट में सीओ के पद पर राष्ट्रीय राइफल बड़गांव श्रीनगर में तैनात थे। इन्होंने दिल्ली से श्रीनगर हवाई मार्ग से जाना था, लेकिन उससे पहले ही उनको हार्ट अटैक आ गया और उनका देहांत हो गया। सोमवार रात को उनका शव पैतृक गांव पहुंचा। आकस्मिक निधन के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कर्नल तेजेंद्र सिंह अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी और पत्नी छोड़ गए हैं। उनका एक बड़ा भाई भी है।
विज्ञापन

लौंगणी पंचायत की प्रधान मीना देवी और उपप्रधान पृथी सिंह, पूर्व प्रधान देशराज ने बताया कि तेजेंद्र सिंह नेक दिल इंसान थे और युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करते थे। नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को खेेलों से जोड़ने का कार्य करते थे। ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आने पर युवाओं के साथ संवाद होता था। यही वजह थी कि उनके निधन की खबर लगते ही पूरे इलाके में शोक की लहर है। कर्नल तेजेंद्र सिंह के पिता रूप चंद भी कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार देश की सरहद की सेवा में समर्पित रहा है। इस मौके पर स्थानीय विधायक चंद्रशेखर, भाजपा नेता रजत ठाकुर, नरेंद्र अत्री, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल, थाना प्रभारी धर्मपुर विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें