फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शीतकालीन अवकाश के बाद राजधानी के कॉलेजों में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
संजौली, कोटशेरा, आरकेएमवी और सेंट बीड्स में एक माह बाद फिर कक्षाएं शुरू, पहले दिन कम पहुंचे विद्यार्थी
विज्ञापन

समयसारिणी और पाठ्यक्रमों पर की गई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शीतकालीन अवकाश के बाद वीरवार से राजधानी के प्रमुख कॉलेजों में नियमित कक्षाएं फिर शुरू हो गईं। राजकीय महाविद्यालय संजौली, राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा चौड़ा मैदान, राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) और सेंट बीड्स कॉलेज सहित शहर के मुख्य उच्च शिक्षा संस्थानों में पूरा दिन कक्षाएं चलीं।

पहले दिन कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। संजौली कॉलेज, आरकेएमवी और सेंट बीड्स कॉलेज में सुबह शिक्षक तथा कर्मचारी समय पर पहुंचे और समयसारिणी के अनुसार कक्षाएं लगाई गईं। ठंड और बर्फबारी के बाद सड़कें बहाल न होने के कारण कई छात्र अभी शिमला नहीं पहुंच पाए हैं। कोटशेरा कॉलेज में भी यही स्थिति रही जहां कुछ विभागों में केवल चुनिंदा विद्यार्थी ही दिखाई दिए। कॉलेजों मेें पहले दिन विभागीय स्तर पर परिचय सत्र, समयसारिणी और पाठ्यक्रमों पर की गई। शिक्षकों का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में छात्र संख्या सामान्य होने की उम्मीद है और तब कक्षाओं में पूरा अनुशासन और नियमितता दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजौली कॉलेज की प्रधानाचार्य भारती भांगड़ा ने बताया कि शीतकालीन अवकाश लंबा रहा है, इसलिए सत्र की भरपाई करना प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि पाठ्यक्रम की योजना पहले से तैयार रखें और बिना देरी के पढ़ाई आगे बढ़ाई जाए। कुछ विभागों ने अतिरिक्त कक्षाएं लगाने और आंतरिक मूल्यांकन की समय-सीमा तय करने पर भी चर्चा शुरू कर दी है ताकि अकादमिक कैलेंडर पटरी पर बना रहे। कॉलेज आए छात्रों ने बताया कि मौसम और यात्रा संबंधी कारणों से कई साथी अभी अपने-अपने घरों से शिमला नहीं लौट पाए हैं लेकिन अगले कुछ दिनों में सभी की वापसी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें