फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC Pay Scale Demand: मूल्यांकन ठप करने के बाद कल भूख हड़ताल करेंगे कॉलेज शिक्षक

Sat, 21 May 2022 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

23 मई को कॉलेज शिक्षक सभी कॉलेजों में एक दिन की भूखहड़ताल करेंगे। संघ के महासचिव डॉ. रामलाल शर्मा ने कहा कि सभी शिक्षक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 24 मई से कॉलेज परिसरों में यूजीसी पे स्केल लागू करने की मांग को लेकर दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक हर रोज मांग के समर्थन में धरना देंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कॉलेजों और विवि के शिक्षकों के लिए यूजीपी पे स्केल लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षक आंदोलन को और तेज करेंगे। राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने वर्चुअल माध्यम से बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा बनाई है। 23 मई को सभी कॉलेजों में शिक्षक एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन


संघ ने पे स्केल लागू करने की मांग को लेकर 12 मई से यूजी की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार किया है। इस मांग को पूरी करने को दी गई सात दिन की समयसीमा 19 मई को समाप्त हो गई है। अब शिक्षकों ने मांग पूरी होने तक मूल्यांकन कार्य बंद रखने का एलान किया है।

23 मई को कॉलेज शिक्षक सभी कॉलेजों में एक दिन की भूखहड़ताल करेंगे। संघ के महासचिव डॉ. रामलाल शर्मा ने कहा कि सभी शिक्षक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 24 मई से कॉलेज परिसरों में यूजीसी पे स्केल लागू करने की मांग को लेकर दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक हर रोज मांग के समर्थन में धरना देंगे। इसके बाद बैठक करेंगे। इसके बाद भी सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो 30 मई से भूख हड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन


बड़े कॉलेजों में तीन से पांच शिक्षक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। कम संख्या वाले कॉलेजों में एक से तीन शिक्षक भूख हड़ताल करेंगे। स्थिति की समीक्षा के बाद शिमला मार्च की कॉल दी जाएगी। वर्चुअल बैठक में अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. संजय जसरोटिया, उपप्रधान डॉ. ओपी ठाकुर, संयुक्त सचिव डॉ. सतीश और अनिता शर्मा भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें