फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

Sat, 16 Nov 2024 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस/नादौन (हमीरपुर)

सार

 हमीरपुर जिले में पुलिस थाना नादौन के तहत एक सरकारी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना नादौन के तहत एक सरकारी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि सहायक प्रोफेसर ने प्रैक्टिकल के दौरान उससे छेड़छाड़ की। कॉलेज प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महाविद्यालय के वूमेन सेल और अनुशासन कमेटी से पूरी जानकारी लेकर इसकी सूचना पुलिस थाना नादौन को दे दी। प्राचार्य ने कहा कि वीरवार को जब छात्रा प्रेक्टिकल दे रही थी, तो उसी दौरान सहायक प्रोफेसर ने छात्रा से छेड़छाड़ की हरकत की।

विज्ञापन


छात्रा ने उसी समय अपने साथ हुई इस हरकत के बारे में महाविद्यालय के वूमेन सेल की अध्यक्ष और कार्यकारी प्राचार्य को सूचित किया। वुमेन सेल ने पीड़ित छात्रा से पूरी जानकारी लेकर इसकी सूचना छात्रा के माता-पिता को भी दे दी। वूमेन सेल, अनुशासन कमेटी व पीड़ित छात्रा से पूछताछ करके पुलिस थाना नादौन को इसकी लिखित सूचना दी है। वहीं, प्रोफेसर को सोमवार से कोई भी कक्षा लेने से मना कर दिया है। थाना प्रभारी नादौन बाबूराम शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय की ओर से सहायक प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें