फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी के आसार

Wed, 09 Dec 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज ने हिमाचल प्रदेश को शीतलहर की चपेट में ला दिया है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ने से सुबह के समय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रदेश में वीरवार को भी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। बुधवार को केलांग में 2 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में 2.4, सोलन में 3.8, ऊना में 4.6 और सुंदरनगर, भुंतर में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में भी कमी रिकार्ड की गई है।

मंडी में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। प्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही बना रहा। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को प्रदेश के उच्च पर्वतीय, मध्य पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें