फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! 154 पदों के लिए 68 हजार ने दी भर्ती परीक्षा

Sun, 20 Dec 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर के 192 केंद्रों पर रविवार को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक परीक्षा हुई। करीब 68 हजार आवेदक परीक्षा में बैठे। रविवार को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने केसीसी बैंक में विभिन्न श्रेणियों के 154 पदों को भरने के लिए प्रदेश भर में स्थापित 192 केंद्रों में परीक्षा ली।
विज्ञापन


बोर्ड ने ग्रेड-तीन ऑफिसर पद की लिखित परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक, ग्रेड-चार क्लर्क के लिए दोपहर एक से तीन बजे और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए एक से तीन बजे, जबकि एकनॉलेजमेंट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए साढ़े तीन से चार बजे परीक्षा ली। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि रविवार को बैंक भर्ती परीक्षा का संचालन किया गया।

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की विभिन्न श्रेणी में भर्ती के लिए 91859 आवेदन आए थे। इनमें से 22807 आवेदन बोर्ड ने फीस डिटेल सहित अधूरे फार्म भरे जाने के कारण रद्द कर दिए थे। रविवार को परीक्षा में करीब 68000 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन


रिजल्ट के लिए करना होगा इंतजार-कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की विभिन्न पदों के लिए रविवार को हुई लिखित परीक्षा के परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से करवाई गई भर्ती परीक्षा का परिणाम पंचायत चुनावों के बाद ही बोर्ड घोषित करेगा।

इतना ही नहीं भर्ती से संबंधित आगामी प्रक्रिया भी इसके बाद ही हो पाएगी। इसलिए प्रदेश में आचार संहिता के चलते बैंक नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों को भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें