फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला नगर निगम परिधि में आदर्श आचार संहिता लागू, ये है वजह

Thu, 20 Dec 2018 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सांगटी वार्ड में खाली चल रहे नगर पार्षद के पद के लिए 12 जनवरी को चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव का शेडयूल जारी कर दिया है। इसके तहत 27 दिसंबर तक मतदान केंद्रों की सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन


27 से 29 दिसंबर तक नामांकन होंगे। 31 दिसंबर को इन नामांकनों की स्क्रूटनी होगी। दो जनवरी शाम तीन बजे तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन शाम को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
 

विज्ञापन

इस दिन तक लागू रहेगी आचार संहिता

इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी दिए जाएंगे। बारह जनवरी को मतदान होगा। वार्ड के लोग सुबह आठ से शाम चार बजे तक वोट डाल सकेंगे। मतगणना के दिन ही शाम को मतगणना की जाएगी और नतीजा घोषित किया जाएगा।

वार्ड में पार्षद पद सितंबर माह से खाली चल रहा था। इसके चलते वार्ड के लोगों को अपने कामों और प्रमाण पत्र बनाने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे थे।

अब जल्द ही वार्ड को अपना पार्षद मिल जाएगा। इसके साथ ही राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम शिमला की परिधि में आज से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें