फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला क्लब से लिफ्ट तक जल्द बिछेंगे कोबल स्टोन

विज्ञापन
विज्ञापन
145 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत होगा कार्य
विज्ञापन

लिफ्ट तक डक्ट का निर्माण कार्य हो चुका है पूरा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में छोटा शिमला से विलीज पार्क तक सात किलोमीटर के हिस्से में चल रहे मल्टी-यूटिलिटी अंडरग्राउंड डक्ट निर्माण कार्य के तहत अब लिफ्ट तक डक्ट तैयार हो गया है। इसके बाद मालरोड की सुंदरता निखारने के लिए सड़क की टारिंग और दोनों ओर कोबल स्टोन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

करीब 145 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य मालरोड का सौंदर्यीकरण करने के साथ शहर को लटकती बिजली और अन्य तारों से मुक्त करना है। शिल्ली चौक से शिमला क्लब के पास पुलिस चौकी तक डक्ट निर्माण के बाद अब लिफ्ट तक सड़क के दोनों ओर कोबल स्टोन लगाए जा रहे हैं। इन दिनों मजदूर इस काम में जुटे हुए हैं। लिफ्ट से आगे डक्ट निर्माण का कार्य जैसे-जैसे पूरा होगा, वैसे ही सड़क के दोनों ओर कोबल स्टोन बिछाने का काम भी किया जाएगा। इस कार्य के लिए विशेष रूप से स्टोन मंगवाए हैं। पहले बिछाए गए पत्थर कुछ खुरदुरे थे जबकि नए स्टोन में अलग तरह की चमक दिखाई दे रही है। शिमला क्लब के पास स्टोन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। इससे पुलिस पोस्ट (हाईकोर्ट बाइफरकेशन) से आगे सड़क का लुक भी आकर्षक नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि शिमला क्लब से लिफ्ट तक कोबल स्टोन बिछाने का काम जल्द पूरा कर दिया जाएगा। वहीं लिफ्ट और ओबेरॉय क्लार्क्स के पास बनाए गए सेल्फी पॉइंट और लोगों के ठहराव के लिए विकसित किए स्थानों पर टाइल्स और आकर्षक रेलिंग लगाने का काम भी किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें