फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने विरोधियों को सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

Wed, 28 Sep 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोधियों पर अपनी टिप्पणियों और तंज के जरिये करारा हमला करने वाले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर भी विरोधियों को लताड़ लगाई है। मंगलवार को वीरभद्र ने अपने फेसबुक व ट्विटर पेज पर एक पोस्ट कर विरोधियों को जमकर घेरा। सीबीआई द्वारा साल भर पहले की गई छापेमारी का हवाला देते हुए सीएम ने कार्रवाई को विरोधियों का राजनीतिक षड्यंत्र बताया।
विज्ञापन


कहा कि उनकी वजह से परिवार को भी इसका शिकार होना पड़ रहा है। आज भी उनके विरोधी साजिश रचने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम का यह पोस्ट ऐसे समय पर आया है जब उनका विरोध विपक्ष के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं से मतभेद चल रहा है। ऐसे में ताजा घटनाक्रम का संदर्भ लिए बिना वीरभद्र के इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

पीसीसी अध्यक्ष पर की थी टिप्पणी
सीएम के निशाने पर इन दिनों उन्हीं की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू चल रहे हैं। सीएम कई बार पार्टी पदाधिकारियों की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठा चुके हैं। वह यहां तक कह चुके हैं कि कई पदाधिकारी तो बीडीसी और पंचायत सदस्य बनने लायक तक नहीं हैं। साथ ही सुक्खू को स्थिति में सुधार लाने और शिकायत करने के लिए विवश न करने की चेतावनी भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लिखा ट्वीट में

बीते साल आज ही के दिन सीबीआई ने मेरे घर पर धावा बोला था। दुख की बात यह है कि इस दिन मेरी सुपुत्री की शादी भी थी और मेरे परिवार को मेरे विरुद्घ रचे राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार होना पड़ा। आज भी मेरे विरोधी मुझे घेरने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं परंतु मैं सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन कर रहा हूं जो कि मेरी देवभूमि की सेवा है।

परिवार में कोई गलती करता है तो उसे उजागर करने मेरा अधिकार
सीएम ने पांगणा में कहा कि मैं एक संवेदनशील व्यक्ति  हूं’, यदि मेरे परिवार में कोई गलती करता है तो ऐसे में गलती को उजागर करना मेरा अधिकार बनता है और किसी को भी इस पर ऐतराज नहीं होना चाहिए। समूचा हिमाचल एक है और प्रदेश में रहने वाले सभी नागरिक उनके परिवार के सदस्यों के समान हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें