फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प दिवसः शिमला में सीएम ने दिलाई शपथ

Fri, 31 Oct 2014 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 30वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को रिज मैदान पर संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लोगों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, विधायक मोहन लाल बराक्टा, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, वरिष्ठ नागरिक, अधिकारी और स्कूली बच्चों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री के हिमाचल आगमन के संस्मरणों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी एक महान दूरदर्शी नेता थीं जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए बलिदान कर दिया। कहा कि इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने मजबूत राष्ट्र की नींव रखी। प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति उनके विशेष लगाव को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी की बदौलत हिमाचल देश का 18वां राज्य बना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें