फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूद अदानी को लौटाएंगे रकम: सीएम वीरभद्र

Sat, 05 Sep 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया है कि अदानी को बिना सूद रकम लौटाई जाएगी। जंगी-थोपन-पोवारी प्रोजेक्ट शुरू न होने पर कैबिनेट ने अपफ्रंट प्रीमियम लौटाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सरकार अपफ्रंट मनी के 280 करोड़ रुपये प्रोजेक्ट प्राप्त करने वाली नई कंपनी रिलायंस से लेकर अदानी को लौटाएगी। शनिवार को राजभवन में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रोजेक्ट शुरू न होने पर पैसा लौटाया जा सकता है।

शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में एक मंत्री के भारी विरोध के बावजूद अदानी को 280 करोड़ की अपफ्रंट मनी वापस करने का फैसला लिया गया है। एक मंत्री और एक अतिरिक्त मुख्य सचिव की इस मामले को लेकर खूब नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगी थोपन प्रोजेक्ट को सरकार ने ब्रेकल को आवंटित किया था। इसमें निवेश अदानी ने किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें