फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा पर सीएम वीरभद्र का बड़ा बयान

Thu, 13 Nov 2014 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने जगत प्रकाश नड्डा से प्रदेश को काफी फायदा होगा। नड्डा प्रदेश में रहे और वह प्रदेश की हर वास्तविक स्थिति से परिचित है। ऐसे में वे हिमाचल के लिए कोई बड़ी योजना लाएंगे।
विज्ञापन


कृषि विवि पालमपुर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि नड्डा के केंद्र में मंत्री बनने से प्रदेश के फायदे की उम्मीद है। वहीं, कृषि विवि पालमपुर में पिछले महीनों से पेंशनरों के हर माह पेंशन व अन्य भते न मिलने पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया।

उन्होंने साफ कहा कि किसी शिक्षण संस्थान को बजट का प्रावधान मेनेज करना चाहिए। कृषि विवि में वितीय संकट को लेकर कोई कठिनाई है, तो वह इसे स्वंय देखेंगे। कृषि विवि में वितीय संकट नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे अब विवि के रिटायर लोगों को अपनी पेंशन हर माह मिलने की आस जग गई है। पालमपुर में टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग का स्थाई कार्यालय जल्द खोला जाएगा। पालमपुर शहर को एक आए दिन नए रूप में उभर रहा है। इससे पालमपुर के साथ लगते क्षेत्रों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें