फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सीएम वीरभद्र इस मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

Sat, 14 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
हाटू माता मंदिर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हाटू माता के दर्शन के लिए रविवार को आएंगे। उनके साथ पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के अलावा आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स भी माता हाटू के दर पर पहुंचेगी। मंदिर कमेटी अध्यक्ष कंवर भूपेंदर सिंह ने बताया कि हाटू मेला 15 मई से शुरू होगा। मंदिर कमेटी ने मुख्यमंत्री को परिवार सहित आने का निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन


मेले के लिए लोनिवि ने मार्ग बहाल करने और आईपीएच से पानी की सुचारू सप्लाई का प्रबंध कर दिया है। कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि हाटू मेला हर वर्ष ज्येष्ठ माह की संक्रांति को मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से मंदिर की प्रतिष्ठा बनाए रखने की अपील की है और कहा कि मंदिर के आसपास कोई दुकान नहीं लगेगी। मंदिर के नीचे मैदान में दुकानों के लिए जगह चयनीय की गई है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि धार्मिक स्थल पर अनौपचारिकता फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

मेले के दौरान ट्रैफिक वन वे रहेगा। मेले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। प्रशासन की भी हर संभव मदद ली जाएगी। नारकंडा से 8 किलोमीटर की दूरी और करीब 2500 मीटर की उंचाई पर प्रसिद्ध मां हाटूवाली के दर पर हाटू मेला हर साल ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को शुरू होता है।
विज्ञापन


ऊपरी शिमला के लोगों के आस्था प्रतिक हाटू मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सर्दियों में अधिक बर्फ  पडने के चलते यहां पहुंचना मुश्किल होता है, जिसके चलते लोग यहां गर्मियों में आते हैं। हाटू मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कंवर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मेले के दौरान भारी भीड़ जुटने के मद्देनजर यातायात, पार्किंग, पेयजल समेत सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। मां के दर्शन करने को आए लोग यहां से जौ बाग जाना नहीं भूलते। चारों तरफ  पेड़ों से घिरे जौ बाग में सुकून मिलता है। हाटू मेला ही नहीं, बल्कि यहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए साल भर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। नारकंडा में हर साल लगने वाले हाटू मेले में हजारों श्रद्धालु जुटते हैं।

नारकंडा में सीएम वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत  
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को नारकंडा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। वह रविवार को सुबह हाटू मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इससे पूर्व मतियाना में मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और मतियाना में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग का मंडल खोलने की घोषणा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, विधायक मोहन लाल बराक्टा, राज्य लघु औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य रूपेश कंवल, राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्त्रस्मादित्य सिंह, मुख्यमंत्री की पुत्री अपराजिता कुमारी और दामाद अंगद सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें