फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो मुद्दों पर गडकरी से मिलेंगे सीएम वीरभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश की कई लंबित योजनाओं का मामला उठाने दिल्ली रवाना हो गए हैं। वीरभद्र सिंह वीरवार को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन


वे केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रदेश में सड़क निर्माण के लिए अतिरिक्त बजट की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री कई अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

सीएम कुछ दिन पहले वित्त मंत्री समेत प्रधानमंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान वे हमेशा ही प्रदेश के विकास की योजनाओं और इन्हें लागू करने के लिए बजट की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उठाएंगे बस खरीद का मामला

अपने इस दौरे के दौरान सीएम जवाहर नेहरू नवीकरण मिशन के तहत प्रदेश के लिए नई बसों की खरीद सहित कई अन्य मसलों को भी उठा सकते हैं। वीरभद्र सिंह तीन अगस्त को वापस शिमला लौटेंगे।

वे वीरवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। वे पहले चंडीगढ़ गए। वहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए और उसके बाद दिल्ली के लिए निकल गए। वीरवार देर शाम वे दिल्ली पहुंचे।

अब देखना रोचक होगा कि आखिर केंद्र सरकार से प्रदेश को कोई राहत मिलती है या फिर सीएम खाली हाथ ही वापस लौट आते हैं। उनके इस दौरे से प्रदेशवासियों को भी काफी उम्मीदें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें