मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कुमारसैन दौरा ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ओडी में एचपीएमसी के 2.16 करोड़ की लागत से बने सीए स्टोर का लोकार्पण किया। इस स्टोर की क्षमता 700 मीट्रिक टन है। यानी इसमें करीब 35000 सेब की पेटियों का भंडारण हो सकता है। उन्होंने करीब 150 करोड़ की लागत से बनने वाली कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया।
इस योजना से ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने नारकंडा में पॉलीटेक्रिक कॉलेज खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कुमारसैन स्टेडियम का शिलन्यास भी किया। इसका नाम राजा समेश्वर सिंह मेमोरियल
स्टेडियम के नाम से रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कुमारसैन में एसडीएम कार्यालय खोलने, कुमारसैन में बस स्टैंड बनाने, बड़ागांव पीएचसी को सीएचसी का दर्जा दिलाने, पीडब्लूडी सब डिवीजन बड़ागांव में खोलने की भी घोषणा की।
युकां अध्यक्ष ठियोग कुमारसैन राकेश वर्मा ने युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को तलवार भेंट की। इस दौरान सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, राज्य लघु औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, एचपीएमसी उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस नारकंडा अध्यक्ष प्रमोद चौहान, ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी लाल वर्मा, जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस समिति के अध्यक्ष केहर सिंह खाची उपस्थित रहे।
साथ ही केएफडी अध्यक्ष बृज लाल, पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य रूपेश कंवल, प्रवक्ता बलविंदर कंवर, महेंद्र सतान, युकां अध्यक्ष ठियोग कुमारसैन राकेश वर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों सहित कई अन्य मौजूद रहे।