फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मुख्यमंत्री की दो टूक

Fri, 18 Sep 2015 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एजेंडा लागू नहीं होने देंगे। केंद्र सरकार राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में इसे शामिल कर सकती है। संघ के एजेंडे के पाठ्यक्रम को राज्यों में लागू करना स्थानीय सरकारों का अधिकार क्षेत्र है।
विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहाफ में आयोजित हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा प्रणाली रूसा (राष्ट्रीय उच्चतम शिक्षा प्रणाली) को अभी सही से कोई भी नहीं समझ पाया है। इसे लेकर खूब हो हल्ला मचा हुआ है। धीरे-धीरे इसकी जटिलता दूर होगी। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों में रूसा को सफलतापूर्वक चलाने के लिए प्राध्यापकों को बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उदारवादी हूं। समय-समय पर बदलाव करने में पक्ष में हूं। कोई भी चीज या फैसला अंतिम नहीं होता। रूसा की जटिलताओं का जैसे-जैसे पता चलेगा, इसे दूर किया जाएगा। शिक्षकों के अनुभव से सिस्टम में बदलाव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें