मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छात्र पहले अनुशासन में रहना सीखें, परिसर में हिंसा न हो तो छात्र संघ चुनाव पर विचार किया जाएगा। फीस कम करने के मसले पर सीएम ने कहा कि सरकार ने हाई पावर कमेटी बना दी है। उसकी रिपोर्ट पर विश्वविद्यालय प्रशासन ही फैसला लेगा। सरकार का इसमें कोई लेना-देना नहीं है।
प्रदेश विश्वविद्यालय के 46वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे वीरभद्र सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रावासों में हिंसा करने वालों को किसी सूरत में बक्शा न जाए। दो बार चेतावनी के बाद ऐसे छात्रों को तुरंत विवि से निष्कासित करें।