फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले, 'सीडी में कौल सिंह की आवाज, कोई डाउट नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि बहुचर्चित ऑडियो सीडी कौल की आवाज है। इसमें उन्हें कोई डाउट नहीं है। उन्होंने कहा कि फोन ठेकेदार का टेप हो रहा था और इस बीच कौल सिंह ठाकुर की ठेकेदार से हो रही बातचीत रिकॉर्ड हो गई। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस सीडी मामले को अब डेड बताया। उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर से जुड़ी सीडी कोई नई नहीं है।
विज्ञापन


पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मंगलवार को वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में यह आवाज ठेकेदार की रिकॉर्ड की जा रही थी। ठेकेदार का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ विजिलेंस में द्राभला में अनियमितताओं पर एक मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मैं किसी से परहेज नहीं करता

यह मुकदमा अब कोर्ट में है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह सीडी उन्हें भी भेजी गई है, मगर उन्होंने सुनी नहीं है। जिन्होंने सुनी है, उनसे मालूम हुआ है। कौल सिंह ठाकुर का यह कहना सही नहीं है कि यह सीडी रेजीडेंट कमिश्नर ने आका के कहने पर जारी की है। यह तो भाजपा के समय की रिकॉर्डेड है। चुनाव के समय पहले भी जारी हो चुकी है।

मेरी भी हुई बाईपास सर्जरी पर मैं परहेज नहीं करता
सीएम ने कहा कि मेरी भी बाईपास सर्जरी हुई थी, मगर मैं किसी बात का परहेज नहीं करता। खाना भी कम खाता हूं, जितनी जरूरत होती है। घंटों काम करता हूं। कौल सिंह ठाकुर की भी फोर्टिस में सर्जरी हुई है। इसमें ऐसा कुछ नहीं है। वह कौल सिंह से मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें