फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र सिंह ने सुखराम परिवार को लेकर दिया ऐसा बयान, चौंक गए सब

Wed, 01 Nov 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हाल ही में उनकी सरकार से मंत्री पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा की तारीफ करके सबको चौंका दिया है। सीएम ने कहा कि अनिल भले इंसान हैं लेकिन परिवार के आगे मजबूर होकर भाजपा में गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनिल को किसी के कहने पर नहीं बल्कि मैंने खुद मंत्री बनाया। अनिल की तारीफ के साथ सीएम ने सुखराम परिवार को आया राम गया राम और गद्दार तक कह दिया।सीएम ने कहा कि 1998 में कांग्रेस से विश्वासघात करके सुखराम ने अलग पार्टी बनाई। 

अब चुनावों से ठीक पहले इस परिवार ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा और लोगों की नजरों में यह परिवार अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। सीएम ने कहा कि जब से अभिनेता सलमान खान के साथ इस परिवार का रिश्ता जुड़ा है, पैर जमीन पर नहीं टिक रहे। 
विज्ञापन

दूसरे परिवार की बहू हैं चंपा, इसलिए दिया टिकट

वह व्यक्तिगत तौर पर सलमान खान की इज्जत करते हैं। अच्छे इंसान होने के साथ वह एक अच्छे अभिनेता भी हैं। तंज भरे लहजे में सीएम ने कहा कि ये बात अलग है कि पंडित और मुसलमान का अच्छा मेल होता है। सीएम मंडी सदर में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी व कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर के लिए प्रचार कर रहे थे। 

कांग्रेस में वंशवाद पर सीएम ने कहा कि चंपा ठाकुर भले ही उनके वरिष्ठ मंत्री कौल सिंह की बेटी हैं लेकिन अब किसी दूसरे परिवार की बहू हैं। जिस परिवार में अब वह हैं, उस नाते चंपा को टिकट मिला है। बतौर जिला परिषद अध्यक्ष होने के नाते चंपा पंचायती राज चुनावों में सक्रिय रही हैं। जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ी हैं और समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। वहीं, परिवारवाद और विक्रमादित्य को लेकर सीएम ने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र के खिलाफ अर्की में प्रचार करेंगे पंडित सुखराम

उधर,  वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा के साथ मिलकर पंडित सुखराम ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। सुखराम सीएम के विधानसभा क्षेत्र अर्की में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। सीएम के बेटे विक्रमादित्य सिंह के चुनाव क्षेत्र शिमला

ग्रामीण में भी सुखराम चुनावी जनसभाएं कर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने मंडी में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। आश्रय ने कहा कि उनके परिवार ने आज तक स्वच्छ राजनीति की है और यह चुनाव उनके परिवार के लिए आत्म सम्मान की लड़ाई है।

उनका परिवार गद्दार नहीं। कहा कि दादा पंडित सुखराम कांग्रेस पर भारी पड़ेंगे। कांग्रेस ने सोए हुए बब्बर शेर को जगा दिया है। अब वह सब पर भारी पड़ेंगे। उधर, मंगलवार को अनिल शर्मा ने कई इलाकों में चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें