फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र बोले, धूमल और उनका परिवार खुद सबसे बड़ा माफिया

Sat, 25 Mar 2017 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन पर माफिया का आरोप लगाने वाले धूमल और उनके परिवार के सदस्य खुद सबसे बड़े माफिया हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख प्रेम कुमार धूमल ऐसे आरोप लगा रहे हैं। धूमल माफिया के आरोप साबित कर दिखाएं। वीरभद्र ने कहा कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी।
विज्ञापन


सूबे के लाखों लोग उनके सीधे संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री स्वारघाट में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। कहा कि यूपी और अन्य राज्यों के चुनाव का हिमाचल के विधानसभा चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस सरकार ने सूबे के हर क्षेत्र का समान विकास किया है। लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं।

एम्स मुद्दे पर चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा कि अगर अब नड्डा इसका शिलान्यास करेंगे तो प्लेट पर उनका नाम भी आ जाएगा। जिस कारण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इसका शिलान्यास करवाने में देरी कर रहे हैं। सरकार ने बागछाल पुल निर्माण के लिए पैसा जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अगले दो सालों में पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। कांग्रेस ने प्रदेश में कई मेडिकल कॉलेज खोले हैं। लेकिन, पता नहीं केंद्र सरकार क्यों एम्स का शिलान्यास करने में देरी कर रही है। उनके साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर, पूर्व सदर विधायक तिलक राज शर्मा, बाबू राम गौतम, कांग्रेस जिला प्रवक्ता संदीप सांख्यान मौजूद रहे।

भाजपा खेल में भी कर रही राजनीति
वीरभद्र ने कहा कि भाजपा ने खेल में भी राजनीति डाल दी है। लुहणू क्रिकेट मैदान कायदे से बिलासपुर एसोसिएशन के नाम होना था लेकिन भाजपा ने इसे एचपीसीए के नाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्रिकेट को अपनी जागीर बना दिया है। वीरभद्र ने साफ किया कि खेलों में किसी भी तरह की राजनीति सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें