फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में हार पर अपनी ही पार्टी पर बरसे सीएम, इन्हें बताया जिम्मेदार

Sat, 15 Apr 2017 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भोरंज उपचुनाव में हार के लिए कांग्रेस पार्टी संगठन को भी जिम्मेवार ठहराया है। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भोरंज में कांग्रेस पार्टी का काम चुनाव की घोषणा के बाद ही शुरू हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में कांग्रेस पार्टी ने भोरंज क्षेत्र में काम नहीं किया। इससे पहले पार्टी ने यहां ठीक से एंट्री भी नहीं की थी। जब चुनाव घोषित हुए, केवल तब ही हल्की सी पार्टी की गतिविधियां हुईं।

सीएम वीरभद्र सिंह वीरवार को शिमला ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। सीएम वीरभद्र सिंह ने आगे कहा कि बेशक इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा जीती है, मगर इसके बावजूद कांग्रेस के प्रत्याशी को भी अच्छे वोट पड़े है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी का काम यहां अगर पहले से ही मजबूती से चलता तो कांग्रेस यहां चुनाव जीत सकती थी। वीरभद्र बोले कि भाजपा की इस जीत का विधानसभा के आगामी चुनाव पर कोई असर नहीं दिखेगा। ये क्षेत्र भाजपा का परंपरागत गढ़ रहा है। यहां पर कांग्रेस पहले भी नहीं जीती है।
विज्ञापन

बाली का नाम लिए बगैर साधा नगरोटा रैली पर निशाना

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने बेरोजगारी भत्ते की घोषणा प्रदेश विधानसभा में बजट भाषण में की है। अब इसकी चंबा में औपचारिक घोषणा ही होनी है। 

उन्होंने जीएस बाली का नाम लिए बगैर नगरोटा बगवां रैली पर तंज करते हुए कहा कि चंबा में प्रस्तावित समारोह से पहले इस बारे में उससे पहले किसी घोषणा को करना महज गपशप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें