फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फाइटर हूं मैं, इस लड़ाई को भी जीत लूंगा'

Wed, 30 Sep 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई छापेमारी के चार दिन बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को पीटरहॉफ शिमला में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने खुद को फाइटर बताया। उन्होंने कहा कि वे इस लड़ाई को भी जीत लेंगे। इससे पहले भी वे ऐसी लड़ाइयां लड़ चुके हैं। सच्चाई की जीत होगी।
विज्ञापन


2 अक्तूबर को धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका और भारतीय क्रिकेट टीम में हो रहे टी-ट्वेंटी मैच को देखने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इतना अपमान होने पर कोई भी शरीफ आदमी ऐसे आयोजनों में नहीं जाएगा और जाना भी नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने मुख्यमंत्री को बुलाया है, वीरभद्र सिंह को नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई जांच को लेकर तरह-तरह की तथ्यहीन बातें की जा रही हैं। यह गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें