हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह ने फतेहपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चरखा विवाद और नोटबंदी मुद्दे पर जमकर निशाना साधा। रामलीला मैदान फतेहपुर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो खादी से ही महात्मा गांधी की फोटो गायब हुई है।
भविष्य में कहीं ऐसा न हो और भाजपा ऐसी नौटंकी करे कि कृष्ण भगवान के सुदर्शन चक्र वाली फोटो की जगह मोदी जी की फोटो न चस्पां कर दे। खादी बोर्ड के विवादास्पद विज्ञापन पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं।
लेकिन खादी बोर्ड के विज्ञापन में चरखा के साथ गांधी जी को ही गायब कर दिया। विज्ञापन में नरेंद्र मोदी चरखा कात रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है और मोदी जी क्या आप इस काबिल हैं?