फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीसीए केस में सरकार हार मानने वाली नहीं: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन प्रवास के लिए मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एचपीसीए मामले में कहा कि यह सिर्फ अस्थायी रोक है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले के संदर्भ में सारे कागजात मांगे हैं। सरकार की ओर से जब सारे कागजात पेश होंगे तो मामला साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


यह प्रदेश सरकार के लिए कोई सेटबैक नहीं है। इससे पहले भी एचपीसीए ने हाईकोर्ट में ये अपील की थी। वहां भी पहले स्टे हुआ था। जब हाईकोर्ट के समक्ष सरकार ने सारे कागजात पेश किए तो स्टे को ब्रेक कर दिया गया।

दिल्ली से हेलिकॉप्टर के जरिये धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पुलिस ग्राउंड में मीडिया से बातचीत में कहा कि धूमल परिवार के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश करने या न करने का मसला सरकार के विचाराधीन है। सरकार ने अभी तक फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन

सरकार को मिली है शिकायत

सीएम ने कहा कि एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत विजिलेंस को दी थी, जिसमें आरोप हैं कि धूमल परिवार की हिमाचल से बाहर भी संपत्ति है, जिसकी जांच होनी चाहिए। हिमाचल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अपने राज्य में तो संपत्ति मामले की जांच कर सकती हैं, लेकिन दूसरे राज्यों में नहीं। इसलिए विजिलेंस ने सुझाव दिया है कि सीबीआई से जांच करवाई जाए।

ये है सीएम के प्रवास का पूरा कार्यक्रम
मंगलवार से शुरू हो रहे सात दिवसीय शीत प्रवास में सीएम स्कूलों के भवनों का लोकार्पण करने के साथ विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 7 जनवरी को सीएम सुबह राज्यस्तरीय गोरखा कल्याण बोर्ड, दोपहर ओबीसी कल्याण बोर्ड की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे, शाम को मिनी सचिवालय में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

8 जनवरी को सुबह लबाणा कल्याण बोर्ड, दिन में राजपूत कल्याण बोर्ड और शाम ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री 12 जनवरी तक कांगड़ा जिला के दौरे पर रहेंगे। लोहड़ी पर्व मुख्यमंत्री कहां मनाएंगे, ये अभी तय नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस मैदान में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री अपने कांगड़ा शीत प्रवास के लिए मंगलवार शाम को हेलीकॉप्टर से धर्मशाला पहुंचे। उनके साथ शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा भी थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस मैदान धर्मशाला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने नारे भी लगाए। हेलीकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री का वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न, विधायक एवं सीपीएस जगजीवन पाल, वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, ओबीसी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष चंद्र कुमार, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू और कांग्रेस नेता मनोज ठाकुर ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम सीधे सर्किट हाउस गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें