‘सुनार की टक-टक का जवाब मैं लोहार के एक वार से दूंगा’। भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठ पर आधारित हैं। मामला विभिन्न अदालतों में विचाराधीन है, ऐसे में कैसे मान लिया जाए कि मैं दोषी हूं। वीरवार को टुटू में सीवरेज प्रोजेक्ट की आधारशिला कार्यक्रम में दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह बात कही।
कहा कि मेरे खिलाफ यह भाजपा की चरित्र हनन की नापाक साजिश है। अपनी ही पार्टी के अंदर धूमल की हालत कमजोर हो गई है। उनके लिए अपना वर्चस्व कायम रखने की चुनौती हो गई है। अपने वजूद को कायम रखने के लिए मुट्ठी भर समर्थकों के साथ धूमल घटिया राजनीति कर रहे हैं।