फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुनार की टक टक का जवाब, लोहार के एक वार से दूंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सुनार की टक-टक का जवाब मैं लोहार के एक वार से दूंगा’। भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठ पर आधारित हैं। मामला विभिन्न अदालतों में विचाराधीन है, ऐसे में कैसे मान लिया जाए कि मैं दोषी हूं। वीरवार को टुटू में सीवरेज प्रोजेक्ट की आधारशिला कार्यक्रम में दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह बात कही।
विज्ञापन


कहा कि मेरे खिलाफ यह भाजपा की चरित्र हनन की नापाक साजिश है। अपनी ही पार्टी के अंदर धूमल की हालत कमजोर हो गई है। उनके लिए अपना वर्चस्व कायम रखने की चुनौती हो गई है। अपने वजूद को कायम रखने के लिए मुट्ठी भर समर्थकों के साथ धूमल घटिया राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम बोले पर्चा बांटने से कुछ नहीं होगा

बीजेपी के पर्चा बांटने के अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक मोर्चे पर लड़ाई लड़ी जानी चाहिए। लोगों को हकीकत पता है, पर्चा बांटने से कुछ नहीं होगा। उधर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी में कहा कि किसी व्यक्ति के चाहने से सरकार सत्ता से नहीं हटती।

लोकतंत्र में जनता के वोट से ही सरकार बनती है और सत्ता से बाहर होती है। उनकी सरकार को हटाने के लिए विपक्ष के कुछ लोग मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं, जो पूरे नहीं होंगे। प्रदेश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। विपक्षी विधायक चुनाव से पहले इस तरह की बातें करें तो लगता है कि उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें